Headlines

Sexual Harassment :- थराली में नाबाालिग का यौन शोषण करने के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद,स्थानीय लोगों ने किया बाजार बंद 

चमोली – चमोली जनपद के थराली में नाबाालिग के साथ यौन उत्पीड़न तथा अश्लील वीडियो वायरल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, थराली से लेकर पिंडर घाटी के लोगों में उबाल रहा, थराली बाजार पूरे दिन बंद रहा और वाहनों के चक्के जाम रहे ।

गौरतलब है की युवक दिलबर ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के चलते स्थानीय व्यापारियों,जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों तथा विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रताप लूथरा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कहा इस घटना के आरोपी दिलबर खान पुत्र सलीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी थराली को फांसी की सजा हो , थराली में स्थाई मूलनिवासी मुसलमान को छोड़कर सभी को एक सप्ताह के अंदर नगर खाली करने,वार्ड नंबर तीन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित करने तथा अतिक्रमण हटाने की मांग की हैं।

ये भी पढ़ें:   Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश

स्थानीय लोगों का कहना हैं कि थराली में नाई का काम करने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक ने नाबालिग हिन्दू लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के बाद वीडियो को वायरल कर दिया था,

जहां थाना थराली पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं,घटना की सूचना मिलने के बाद से हिन्दू संगठनों समेत लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ हैं, स्थानीय लोगों, व्यापारियों, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने थराली तिराहे से स्टेट बैंक, मुख्य बाजार में विशाल जन जागरण रैली निकाल कर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:   Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश

थराली में स्थिति तनावपूर्ण रहने की संभावना को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था कि कहीं सांप्रदायिक माहौल खराब न हो जाए, फिलहाल अभी स्थिति सामान्य है और तोड़-फोड़, आगजनी जैसी किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई हैं। इस दौरान पूर्व प्रमुख राकेश जोशी,देवाल प्रमुख डा.दर्शन दानू,प्रदीप जोशी,प्रेम बुटोला,

व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, ठाकुर शौर्य प्रताप सिंह रावत, विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कोठियाल,चिंतामणी सेमवाल प्रांत उपाध्यक्ष,उमेश खंडूड़ी जिला प्रचार प्रसार, प्रधान संघ अध्यक्ष नारायणबगड़ मोनू सती,पुरुषोत्तम कोठियाल उपाध्यक्ष,

चिंतामणी सेमवाल प्रांत उपाध्यक्ष, उमेश खंडूड़ी जिला प्रचार प्रसार, पृथ्वी सिंह नेगी, महिपाल सिंह भंडारी, कुंवर सिंह,हरीश जोशी, परवेद्र भाकुनी,कुंदन परिहार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *