Headlines

Arrested:- मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ़्तार

देहरादून, 22 सितंबर 2026।

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मॉल में एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और हुड़दंग करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना मिली कि ओएसिस मॉल परिसर में एक व्यक्ति शराब के नशे में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट कर रहा है,

और हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही जोगीवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति नशे की हालत में जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था।

पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उग्र हो गया तथा डिलीवरी बॉय के साथ दोबारा मारपीट करने का प्रयास करने लगा।

स्थिति को देखते हुए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कुला राम, निवासी डी-22, सेक्टर-3, डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है।

वह ओएसिस मॉल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है।

पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में डिलीवरी बॉय से हुई कहासुनी के बाद उसने मारपीट की थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट,

हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

महेंद्र सिंह पुत्र स्व. कुला राम, निवासी डी-22 सेक्टर-3, डिफेंस कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 45 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *