उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी),
दस सीधी भर्ती पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) तथा तीन पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों सहित कुल 14 अधिकारियों की विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों में नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
यह नियुक्तियां संबंधित जनपदों और इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष की गई हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वर्ष 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को जनपद हरिद्वार में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात किया गया है।
पदोन्नति के बाद मिली नई जिम्मेदारी
पदोन्नति प्राप्त करने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है।
इनमें राजेश साह – जनपद बागेश्वर,प्रदीप पन्त – 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार,नदीम अतहर – आईआरबी द्वितीय, देहरादून शामिल हैं।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मिली पहली तैनाती
प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 10 सीधी भर्ती पुलिस उपाधीक्षकों को विभिन्न जनपदों में नियुक्त किया गया है।