Headlines

Crashed :- जवाड़ी बाईपास के पास खाई में गिरी महिन्द्रा एक्सयूवी चार घायल 

रुद्रप्रयाग – देर रात को कोतवाली रुद्रप्रयाग ने  एस डी आर एफ टीम को जवाड़ी बाईपास के पास एक महिन्द्रा एक्सयूवी  (UK-07-AV8221) के खाई में गिरने की सूचना मिली।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट रतूड़ा से मुख्य आरक्षी प्रदीप रावत एस डी आर एफ टीम के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

महिन्द्रा एक्सयूवी में चार लोग सवार थे,महिन्द्रा एक्सयूवी जवाड़ी बाईपास के पास अनियंत्रित होने के कारण लगभग 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त महिन्द्रा एक्सयूवी में से चारों घायलों को निकालकर प्राथमिक उपचार देकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   Search :- तमक नाला हादसा में लापता व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी

घायलों मुकेश सिंह पुत्र हयात सिंह ,उम्र – 25 वर्ष। (गम्भीर घायल) रेफर श्रीनगर बेस अस्पताल, आयुष पुत्र रमेश, उम्र – 17 वर्ष,
आशिष पंवार पुत्र कृष्णा, उम्र -26 वर्ष,मयंक सिंह पुत्र अरविंद (गम्भीर घायल) को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *