Headlines

Rescue:- भवाली के पास कार खाई में गिरी एक की मौत 

नैनीताल-  पुलिस चौकी खैरना ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया गया कि भवाली पेट्रोल के पास एक कार (हैरियर UP32 LQ 4563) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। और एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू करने के लिए सूचित किया गया।

इस सूचना पर पोस्ट खैरना से SI संतोष परिहार के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

इस कार में एक व्यक्ति दिलीप गुप्ता पुत्र बीपी गुप्ता, उम्र- 51 वर्ष, लखनऊ, उत्तरप्रदेश सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।एस डी आर एफ टीम ने कार्यवाही करते हुए।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर स्ट्रेचर के माध्यम से जिला पुलिस और प्रशासन की मदद से निकालकर रोड तक पहुंचाया व जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *