Headlines

Danger:- हिमनद झीलों पर मंडरा रहे खतरे पर अध्ययन जारी

देहरादून- सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहाकि हिमालई राज्यों में हिमनद झीलों पर खतरे को लेकर केंद्र सरकार काफी सतर्क नजर आ रहा है।

आपदा सचिव सुमन ने बताया की उत्तराखंड में भी पांच हिमनद झीलों पर मंडरा रहे संकट को देखते हुए सर्वेक्षण कर आपदा न्यूनीकरण से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं।

इसके लिए कई संस्थाओं के विशेषज्ञों की दो टीमें गठित की गई हैं। आपको बता दें कि हिमालयी राज्यों में ऐसी 188 हिमनद झीलें चिन्हित की गई हैं। इनमें उत्तराखंड की 13 झीलें भी शामिल हैं।

जिनमें से पांच को जोखिम की दृष्टि से अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। एनआईएच रुड़की, जीएसआइ लखनऊ, आई आई आर एस देहरादून, यू एस डी एम ए व यू एल एम एम सी की टीम संयुक्त रूप से दो हिमनद झीलों का अध्ययन व सर्वेक्षण कर रही है।

ये भी पढ़ें:   Review Meeting 🤝:-मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

टीम में सी-डेक पुणे, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलाजी, आई आई आर एस देहरादून, यू एस डी एम ए व यू एल एम एम सी के विशेषज्ञ शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *