Headlines

Action:- पुलिस रेड में 40 लड़के व 17 लड़कियों को अवैध रूप से हाउस पार्टी करते हुए धर दबोचा

देहरादून  – एसएसपी देहरादून को गोपनीय सूचना मिली की गाजियावाला थाना कैंट क्षेत्र पर एक निजी आवास पर अवैध रूप से हाउस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।

जिस में सम्मिलित होने को गोपनीय रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दून शहर के थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी के साथ रेड टीम बनाते हुए।

साथ ही आबकारी विभाग को सम्मिलित करते हुए संयुक्त रूप से रेड की गई, रेड के दौरान गाजियावाला कैंट क्षेत्र के एक निजी आवास पर 40 लड़के व 17 लड़कियां अवैध रूप से पार्टी आयोजित करते हुए पाए गए।

ये भी पढ़ें:   Adulterators:- त्योहारों से पहले उत्तराखंड में मिलावटखोरों और जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा, सभी जिलों में चला सघन जांच अभियान

घर में भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब की खाली बोतल व शराब बरामद हुई ,मौके पर रेड टीम द्वारा पूछताछ कर भवन स्वामी रजनी पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद्र के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

व पार्टी में सम्मिलित 40 लड़के 17 लड़कियों से पूछताछ कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *