Headlines

Hangover:- पुलिस की सख्ती शराबियों पर भारी, हवालात में उतर रहीं हैं खुमारी

देहरादून – सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 2265 लोगों को थाने लाकर पुलिस ने की कार्यवाही,पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 8,20,500/- रू0 का जुर्माना और दी सख्त हिदायत।

पुलिस  की इस कार्यवाही में थाना रायपुर रहा अव्वल, खुले में शराब पीने वाले 1345 व्यक्तियों का चालान कर वसूला 4,87,250 रू0 का जुर्माना। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 145 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी वाहनों को किया सीज।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने को एसएसपी देहरादून ने दिये थे निर्देश।

पुलिस का  अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विगत 02 माह में दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों जंगल में,

ये भी पढ़ें:   Disaster Management:-सीएम धामी ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी। इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 2265 लोगों का 81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 8,20,500/- रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया।

इसके अतिरिक्त 508 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाने पर मौके से गिरफ्तार किया गया तथा सभी 508 वाहनों को सीज किया गया।

इस दौरान थाना रायपुर द्वारा अन्य थानों की अपेक्षा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए खुले में शराब पीने वाले 1345 व्यक्तियों का चालान कर 4,87,250 रू0 का जुर्माना वसूला गया।

इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले 145 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 145 वाहनों को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *