Expelled:- बीजेपी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ पर अनुशासनहीनता का आरोप छः साल के लिए किया निष्कासित

देहरादून 28 जून 2025। हरिद्वार के ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को 6 साल के लिए  भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है, जो सहारनपुर निवासी फिल्म अभिनेत्री उर्मिला से दूसरी शादी के आरोपों के बाद सामने आया था।    …

Read More

Election:- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का नया कार्यक्रम जारी, दो चरणों में होगा मतदान

देहरादून 28  जून 2025।   देहरादून, 28 जून 2025: उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए नया चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह चुनाव हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के 12 जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, और रुद्रप्रयाग में दो चरणों में आयोजित किए…

Read More

Appointed :- कांग्रेस ने सेवानिवृत्त कर्नल नेगी को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

देहरादून 27 जून 2025।     उत्तराखंड कांग्रेस ने सेवानिवृत्त कर्नल राम रतन नेगी को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। प्रदेश कांग्रेस को विश्वास है कि कर्नल राम रतन नेगी अपने संगठनात्मक अनुभव, सैन्य…

Read More

Behaviour :- कोई व्यक्ति पार्टी से बड़ा नही, अभद्र, अश्लील और अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं: भट्ट

देहरादून 25 जून। भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को लेकर सोशल मीडिया सहित तमाम माध्यमों मे उन्हे लेकर आ रही खबरों को पार्टी ने अमर्यादित मानते हुए उन्हे नोटिस दिया है। जिसमें इसे पार्टी की छवि धूमिल करने वाला मानते हुए अनुशासनहीनता के दायरे में लिया गया है। इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा…

Read More

Confused :- नाटक, झूठ और पाखंड की शैली जनता को भ्रमित नहीं कर सकती- गरिमा

देहरादून 25 जून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ द्वारा हाल ही में अभिनेत्री उर्मिला के साथ सार्वजनिक प्रेस वार्ता में उन्हें अपने जीवनसाथी के रूप में प्रस्तुत करना। और फिर भारी जनदबाव पड़ने पर अपने ही बयान से पलट जाना  उनकी चरित्रहीन राजनीति और दोहरे मापदंडों का जीता-जागता प्रमाण है,ये कहना है उत्तराखंड कांग्रेस…

Read More

Notification:-अधिसूचना शीघ्र जारी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा- कुमार

देहरादून 23 जून। सचिव पंचायतीराज चंद्रेश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आरक्षण व्यवस्था से संबंधित नियमावली की अधिसूचना (गजट नोटिफिकेशन) की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा वर्तमान में पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पर अंतरिम आदेश (स्थगन) पारित किया गया है, जिसकी समुचित रूप से अनुपालना की जा…

Read More

Elections :- प्रदेश अध्यक्ष माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत चुनावों के लिए बनाए जिला प्रभारी

       देहरादून 22 जून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए प्रदेश के बारह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिला प्रभारी नियुक्त किया। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंचायत चुनावों के संबंध में संपन्न वरिष्ठ नेताओं की बैठक जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने की…

Read More

Will Fight:- कांग्रेस पंचायत चुनाव पूरी ताकत और मजबूती के साथ लड़ेगी- माहरा

देहरादून 21 जून। राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार हरिद्वार जनपद को छोड़कर प्रदेश के अन्य 12 जनपदों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया की इस अधिसूचना पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस आगामी…

Read More

Inspection:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया वेयर हाउस का निरीक्षण

हरिद्वार 17 जून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने मंगलवार को जनपद हरिद्वार स्थित वेयर हाउस पहुंचकर त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में डबल लोक में रखी बीयू, सीयू, वीवीपैट का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गहनता से निरीक्षण किया और वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा…

Read More

Election :- त्रिस्तरीय पंचायतों चुनाव से पहले मतदाता सूची पोर्टल पर हुई जारी देखें अपना नाम

देहरादून –  मुख्य विकास अधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी (प0) अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचनों के लिये पंचायत निर्वाचक नामावली में मतदाता का नाम खोजने की सुविधा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के मतदाता सूची पोर्टल secvoter.uk.gov.in  पर उपलब्ध करा दी गयी है। पंचायतों…

Read More