Headlines

Inauguration:-स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर के नए चिकित्सालय भवन का लोकार्पण

देहरादून 05 जून 2026। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में 1410.56 लाख रुपए की लागत से तैयार 30 शैय्यायुक्त नवनिर्मित चिकित्सालय भवन का लोकार्पण,  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं क्षेत्रीय विधायक  उमेश शर्मा काऊ की उपस्थिति में किया गया। स्वास्थ्य मंत्री एवं अन्य अतिथि ने विधिवत पूजा…

Read Full News

Prevention:- डेंगू की रोकथाम के लिए जलभराव न होने देने-थपलियाल

 देहरादून 04 जून 2026। मानसून से पहले डेंगू के खतरे को देखते हुए नगर निगम देहरादून ने विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान शुरू कर दिया है। मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने निगम परिसर से 15 टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये टैंकर शहर के संवेदनशील इलाकों, जलभराव वाले स्थानों…

Read Full News

World Thyroid Day :-श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

देहरादून 25 मई 2026। आज सोमवार को विश्व थायरॉयड दिवस मनाया जा रहा है। आजकल थायरॉयड संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, विशेषकर महिलाओं और युवा वर्ग में। कई मरीजों को गले में गांठ, आवाज में बदलाव, निगलने में कठिनाई या थायरॉयड कैंसर जैसी समस्याओं के कारण सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। डॉ. पंकज…

Read Full News

Heat Stroke 🥵 :- हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रत्येक चिकित्सा इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के निर्देश 

देहरादून 23 मई 2026।  प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव से हीट स्ट्रोक के बचाव, एवं उपचार के लिए व्यापक तैयारियो के साथ प्रत्येक जिले के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी हैं। साथ ही प्रत्येक जिले की चिकित्सालय इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाए जाएंगे।…

Read Full News

Inspection :- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सीएचसी रायपुर पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा 

देहरादून 22 मई 2026। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया। स्वास्थ्य…

Read Full News

Notice to Hospitals :- बिना पंजीकरण किए संचालित तीन अस्पताल कराये बंद, मौके पर डॉक्टर व स्टाफ ना मिलने पर तील अस्पतालों को नोटिस

देहरादून 22 मई 2026। स्वास्थ्य मंत्री एवं जिलाधिकारी देहरादून के आदेशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा जनपद के निजी चिकित्सालयों में निरीक्षण हेतु टीम का गठन किया गया। नैदानिक स्थापन अधिनियम के अंतर्गत गठित टीम द्वारा गुरूवार को छह चिकित्सालयों में औचक निरीक्षण किया गया। टीम का नेतृत्व कर…

Read Full News

Inspection :- सीएमओ देहरादून ने किया सी एच सी रायपुर के नव निर्मित भवन का निरीक्षण

देहरादून 22 मई 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन भवन की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सी0एम0ओ0 द्वारा कार्यदायी निर्माण संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्यों को पूर्ण करते हुए भवन हस्तांतरण की प्रक्रिया…

Read Full News

Don’t Panic :- किसी दुर्घटनावश कूल्हे की हड्डियाँ टूट गई हों या फिर खिसक गई हों तो घबराइये मत चले आये एम्स

 ऋषिकेश 15 मई 2026। किसी दुर्घटनावश कूल्हे की हड्डियाँ टूट गई हों या फिर खिसक गई हों तो घबराइये मत। एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ चिकित्सक न केवल कूल्हे के जोड़ों को जोड़कर रोगी का बेहतर इलाज कर रहे हैं। अपितु टूटी हुई हड्डियों को सही जगह फिक्स कर कूल्हे की सामान्य संरचना को भी बहाल…

Read Full News

Penalty:-ऋषिकेश में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने चलाया तंबाकू मुक्त अभियान में 15 लोगों के चालान

ऋषिकेश 15 मई 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा ऋषिकेश नगर के सार्वजनिक स्थान, एवं बस अड्डे के आसपास तंबाकू निषेध अभियान चलाया गया तंबाकू निषेध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान कर रहे व्यक्तियों और बिना लाइसेंस के तंबाकू…

Read Full News

Deployment:- देव भूमि लाखामंडल में 108 व डॉक्टर की तैनाती की मांग

देहरादून 11 मई 2026।  स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से भाजपा की वरिष्ठ नेता बचना शर्मा एवं ओम प्रकाश पूर्व युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ने मुलाकात कर,   चकराता विधानसभा के अंतर्गत देव भूमि लाखामंडल में 108 व डॉक्टर उपलब्ध करवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया देव भूमी लाखामंडल से 200 गांव का जुड़े हुए…

Read Full News