Headlines

Inspection :- सीएमओ देहरादून ने किया सी एच सी रायपुर के नव निर्मित भवन का निरीक्षण

देहरादून 22 मई 2026।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणाधीन भवन की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सी0एम0ओ0 द्वारा कार्यदायी निर्माण संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्यों को पूर्ण करते हुए भवन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण किया जा सके।

डॉ0 शर्मा द्वारा भवन में जल निकासी, गेट निर्माण, एक्स रे कक्ष, वर्षा जल प्रबंधन आदि कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान सी0एम0ओ0 के अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 प्रताप रावत, डॉ0 श्रुति शर्मा, कार्यदायी संस्था से ए.के. सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Compensation:- हरीश रावत ने एम्स में घायलों से मुलाक़ात , गोदियाल ने उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *