Headlines

Addiction:- महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

 देहरादून 29 मार्च 2026।

 मदन सिंह पवार पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह निवासी लक्ष्मीपुर बसंत विहार देहरादून द्वारा थाना बसंत विहार पर प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात चोर मेरे घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी व अन्य सामान चोरी कर लिया है।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसंत विहार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना बसंत विहार पर पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई।

 मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर  संदिग्ध मोटरसाइकिल संख्या UK 07 AQ 3083 अवेंजर को चाय बागान प्राथमिक विद्यालय के पास रोक कर चेक किया गया,

तो बाइक सवार युवक द्वारा अपना नाम विजय बताया गया संदिग्धता प्रतीत होने पर विजय की पीठ पर टंगे काले रंग के पीट्टू बैग को खोलकर चेक किया गया,

तो बैग के अंदर पीले रंग की पन्नी में ज्वेलरी बरामद हुई जिसके संबंध में पूछने पर वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाया।

सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा इस ज्वेलरी को वसंत विहार क्षेत्र के एक मकान का ताला तोड़कर चोरी किया जाना स्वीकार किया गया।

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है।

 गिरफ्तार अभियुक्त विजय पुत्र स्वर्गीय किशनलाल निवासी 46 डी चंद्रनगर थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 37 वर्ष ।

बरामदग
01 : घटना में चोरी की गई लगभग साढ़े 04 लाख रुपए मूल्य की ज्वेलरी

02: घटना में प्रयुक्त वाहन अवेंजर मोटरसाइकिल UK 07 AQ 3083 बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:   Red-Handed Bribery :- जागेश्वर में फॉरेस्टर नवीन को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Checkout.fi (Finland) Payment Gateway WooCommerce Plugin CheerUp Blog / Magazine – WordPress Blog Theme Chefmaster – Restaurant & Cafe Elementor Template Kit Chefmaster – Restaurant WordPress Theme Chelsey – Portfolio Theme for Freelancers and Agencies ChemicLab – Science Research & Laboratory Elementor Template Kit Chemistry – Responsive Portfolio & Shop WP Theme Chicago – Restaurant & Cafe WordPress Theme Chicky – WordPress Fashion Marketplace Theme Chief – Modern Barbershop Template Kit