Headlines

Rape:-नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून  27 मार्च 2026।

 पीड़िता ने कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि 25 मार्च को उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष को एक युवक शोएब निवासी इस्माईलपुर उ0प्र0 अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया,

तथा कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ छेड़छाड़ व गलत काम किया, इस दौरान मौके पर कुछ लोगों के देखे जाने पर अभियुक्त ने उनकी पुत्री को वहीं छोड कर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-209/2026 धारा 123/137(2)/351(2)/61(2)/64 बीएनएस व ¾ पोक्सो अधिनियम बनाम शोएब पंजीकृत किया गया।

  कोतवाली पटेलनगर पर एक पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शोएब पुत्र आलिम निवासी पठानपुरा गदेवडा थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0,

हाल पता बुढढी (ताहिर हसन का मकान ) नयागाँव कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 18 वर्ष को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Murder Case:- बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ़्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *