Headlines

Inquiry:- अंकिता भंडारी हत्याकांड : पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से सीबीआई ने की 3 से 4 घंटे पूछताछ

पंचूरवार्ता |अंकिता भंडारी हत्याकांड

देहरादून 18 अक्टूबर 2026।

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार देर शाम भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से लंबी पूछताछ की।

हरिद्वार स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम ने उनसे करीब तीन से चार घंटे तक सवाल-जवाब किए।

बताया गया कि सीबीआई की टीम सुरेश राठौड़ को उनके आवास से पूछताछ के लिए शिवालिक गेस्ट हाउस लेकर पहुंची थी।

पूछताछ के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा कि वह सीबीआई की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी जांच एजेंसी को सहयोग देते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सीबीआई की ओर से उनसे जो भी सवाल पूछे गए, उनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया है।

सुरेश राठौड़ ने कहा कि वह जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं और आगे भी इसी तरह अपना पक्ष रखते रहेंगे।

हालांकि, अभिनेत्री उर्मिला को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने उन्हें जानने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो के पास है। इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची थी।

मामले से जुड़े तथ्यों और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल के तहत पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से पूछताछ की गई।

इस पूछताछ को मामले की जांच से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, सीबीआई ने पूछताछ के दौरान किन विशिष्ट बिंदुओं पर सवाल किए और जांच में क्या तथ्य सामने आए, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *