Headlines

Crime News:- बन्द घरों में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा पकड़े तीन शातिर

देहरादून – जोत सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी अटक फॉर्म सेलाकुई  ने थाना सेलाकुई पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके तथा उनके भाई के घर का ताला तोडकर नगदी, ज्वैलरी तथा अन्य सामान चोरी करने तथा घर के अन्दर तोडफोड करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0-131/2024 धारा 305 (ए)/324 भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटना स्थल व आस-पास के आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के हुलिये के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई,  साथ ही जांच पडताल करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
 सीसीटीवी फुटेजों को देखने पर  पुलिस टीम को घटना स्थल के पास तीन संदिग्ध घूमते हुए दिखाई दिये, जिनके हुलिये मुखबिर तंत्र को दिए और अभियुक्तों  के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई।  मुखबिर की पुलिस सूचना पर फायर सर्विस के पास सारना नदी सेलाकुई से घटना में शामिल तीन अभियुक्तो मन्नू पुत्र धर्मऋषि, शिवम कुमार उर्फ शिब्बू तथा अमरजीत पुत्र शीशराम को चोरी की गयी ज्वैलरी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि वे तीनों नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिये चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त मन्नू पूर्व में भी चोरी व अन्य अपराधों में मुजफ्फरनगर से जेल जा चुका है। अभियुक्त कुछ समय पूर्व ही अपने साथियों के पास देहरादून आया तथा सेलाकुई क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मजदूरी का काम कर रहा था।
अभियुक्त काम ढूंढने के बहाने बंद घरों की रैकी कर घटनाओं को अंजाम दिया करते है।  अभियुक्तों ने अटक फार्म में भी रैकी करने के उपरान्त घटना को अजांम दिया गया था तथा घटना में प्राप्त ज्वैलरी व अन्य सामान को बेचकर अभियुक्त देहरादून से फरार होने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त में मन्नू पुत्र धर्मऋषी निवासी ग्राम कोकडा थाना कोतवाली मण्डी, जिला मुज्जफर नगर, उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष हाल निवासी किरायेदार शंकरपुर, थाना सहसपुर, देहरादून,
  शिवम कुमार उर्फ शिब्बू पुत्र लेखराज सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम टिगरी मंथावाला, थाना नगीना, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी किरायेदार – शंकरपुर थाना सेलाकुई, देहरादून,
 अमरजीत पुत्र शीशराम सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी सादीपुर, कोतवाली बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी शंकरपुर, थाना सहसपुर, देहरादून।
इन से बरामद समान का विवरण :- घटना में चोरी की गई 02 लाख रू0 कीमत की ज्वैलरी।  एक मोबाईल फोन रियल मी रंग नीला, एक मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस नम्बर: यू0के0-16-डी- 8059 घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल।
ये भी पढ़ें:   Arrested:-सतर्कता टीम ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub UserPro – Community and User Profile WordPress Plugin UserPro DashBoard UserPro Livechat UserPro | Media Manager Add-on UserPro | Private Messages Add-on UserPro | Social Wall Add-on UserPro | Tags Add-on UserPro | User Rating Add-on UserPro | WooCommerce Integration UserPro | WPLMS Integration