Deadly attack :- अभियुक्त ने अपने साथी के साथ मिलकर निगरानी कर रही माइनिंग टीम पर किया था जानलेवा हमला

 देहरादून 05 जनवरी 2026।

  गोडूरुलुरू सुमन फ्लाइंग इंचार्ज, कैलाश रिवर वेड मिनरल्स ने 03 जनवरी 26 को कोतवाली डोईवाला में लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि,

दिन के समय वह अपनी टीम के साथ सुसवा नदी, बाजावाला में अवैध खनन की निगरानी और चेकिंग कर रहे थे,

इस दौरान सोहन सिंह उर्फ मोनू तथा हरजीत सिंह उर्फ नानू ने उनके सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए।

उनकी टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गयी तथा वादी पर जान से मारने की नियत से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला में तत्काल मु०अ०सं०- 06/2026 के तहत धारा 109, 115(2), 351(2) बीएनएस (BNS) पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का सघन अवलोकन किया गया।

साथ ही उच्चास्तरीय सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी विश्लेषण की मदद ली गई तथा  04 जनवरी 26 को लच्छीवाला के समीप डोईवाला रोड से अभियुक्त हरजीत सिंह उर्फ नानू को गिरफ्तार किया।

मामले में वांछित अभियुक्त सोहन सिंह उर्फ मोनू की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त हरजीत सिंह उर्फ नानू पुत्र अवतार सिंह, निवासी – ग्राम खैरी प्रथम, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र – 42 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Rotten Corpse:- बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला की सडी गली लाश मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WooCommerce 360 Image WooCommerce Abandoned Cart Email Plugin, Recover Abandoned Carts WooCommerce Abandoned Cart Email Reminder WooCommerce Abandoned Cart Recovery WooCommerce Abandoned Cart Recovery – Email – SMS WooCommerce Accommodation Bookings WooCommerce Account Funds WooCommerce Activity Log WooCommerce Additional Variation Images WooCommerce Admin Custom Order Fields