अपराधRotten Corpse:- बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला की सडी गली लाश मिली Panchur Varta11 March 202611 March 202601 mins देहरादून 11 मार्च 2026। प्रेमनगर क्षेत्र में बाला सुंदरी मन्दिर के पास जंगल में सडी गली अवस्था में एक शव पडे होने की सूचना थाना प्रेमनगर को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर बाला सुंदरी मंदिर के पास अंदर जंगल मे एक महिला का शव सडी गली अवस्था में पडा था, जो 04 से 05 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। शव की शिनाख्त हेतु आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। तथा महिला की शिनाख्त तथा घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। ये भी पढ़ें: Arrested:- मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति साहू उर्फ़ पप्पू और उसके भतीजे को पुलिस ने झांसी से गिरफ़्तार किया Post navigation Previous: Nidhan:- कुमाऊनी गायक दीवान कनवाल का निधनNext: World Plumber Day:- सीडीओ ने पम्प ऑपरेटरर्स एवं फीटर्स को टूल किट प्रदान की Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Arrested:- मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति साहू उर्फ़ पप्पू और उसके भतीजे को पुलिस ने झांसी से गिरफ़्तार किया Panchur Varta7 November 20267 November 2026 0
Wrong Side:-कीर्तिनगर में रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी ने विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी को मारी टक्कर Panchur Varta2 November 20262 November 2026 0
Fraud:- देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी, एसएसपी से शिकायत Panchur Varta2 November 20262 November 2026 0
Extortion:- अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ़्तार, पांच करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप Panchur Varta25 October 202625 October 2026 0