Smugglers:-13 लाख रुपये स्मैक के साथ  महिला नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून  – कोतवाली डोईवाला पुलिस का संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकी हर्रावाला क्षेत्र से 01 अभियुक्ता रूखसाना पत्नी स्व0 सद्दीक निवासी वार्ड न0 12 धर्मकाटा बाजार,

पुलिस चौकी के पास, थाना जसपुर, उधम सिहनगर, उम्र-47 वर्ष को 45.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 12/2024 धारा- 8/21/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि देहरादून में काफी संख्या में शिक्षण संस्थानों में बाहरी छात्रों के अध्यनरत होने तथा इन स्थानों पर स्मैक की भारी मांग होने के कारण वह  स्मैक को उधम सिंह नगर से देहरादून बेचने के लिए आई थी।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

अभियुक्ता से पूछताछ में पुलिस को कुछ अन्य नशा तस्करों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर उसका पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में कोतवाली पटेल नगर से जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *