Headlines

Politics :- मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की नियत सही नहीं

चमोली -मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कर्णप्रयाग, चमोली में नगर निकाय चुनाव में कर्णप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी  गणेश शाह एवं गौचर से भाजपा प्रत्याशी  अनिल नेगी के पक्ष में आयोजित बाईक रैली एवं जनसभा में प्रतिभाग किया। रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाओं ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने जनता से कर्णप्रयाग और गौचर के निकाय चुनाव में दोनों भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन देकर विजय बनाने का आग्रह किया और कहा कि देश और प्रदेश के साथ निकायों में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्य तीन गुना तेजी से बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास को लगातार आगे बढ़ा रही है। भगवान बद्रीनाथ के धाम में मास्टर प्लान का कार्य गतिमान है। बाबा केदारनाथ धाम का दिव्य और भव्य निर्माण कार्य हुआ है। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें:   Public Uprising :-सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति की महिला आक्रोश मशाल यात्रा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर के लिए हवाई सेवा प्रारंभ हो गई है। आने वाले समय में इस क्षेत्र को छोटी हवाई सेवाओं से भी जोड़ने वाले हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल सेवा शुरू होने से महज 2 घंटे में कर्णप्रयाग से ऋषिकेश पहुंचा जा सकेगा।

जल्द ही इसका कार्य पूर्ण होगा। प्रदेश में 20 मॉडल डिग्री कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य है जहां हेली एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को ऋषिकेश एम्स पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विभिन्न औद्योगिक विकास और गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग तहसील के गांव को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Negative Atmosphere:-चारधाम यात्रा आर्थिकी का आधार, नकारात्मक माहौल न बनाए-सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भू धंसाव से प्रभावित 205 परिवारों को भी मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उनके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की नियत सही नहीं है। कांग्रेस के प्रत्याशी जीतने के बाद जनता से दूरी बना लेंगे। कांग्रेस पार्टी जनहित की योजनाओं का विरोध कर रही है। कांग्रेस पार्टी,

प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर दुखी है। उन्हें दुख है कि देश और राज्य में विकास हो रहा है, और देश में राम मंदिर बन गया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने का सबसे ज्यादा दुख कांग्रेस को है।

ये भी पढ़ें:   Protest:-महिला आरक्षण लागू करने में देरी बर्दाश्त नहीं विधानसभा घेराव में महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

इस दौरान विधायक  अनिल नौटियाल, विधायक भोपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, भाजपा से नगर पालिकाओ के अध्यक्ष प्रत्याशी  गणेश शाह ( कर्णप्रयाग) , प्रत्याशी  अनिल नेगी ( गौचर) एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Ultimate Timeline – Responsive Timeline History Ultimate Tweaker for WordPress Ultimate User Export & Filter for WordPress Ultimate Video Player Ultimate Video Player WordPress Plugin Ultimate WhatsApp Chat | WordPress WhatsApp Chat Support Plugin Ultimate WooCommerce Brands Plugin Ultimate Woocommerce Page Templates Builder | KingComposer add-on Ultimate Woocommerce Page Templates Builder | WPBakery Page Builder add-on Ultimate WooCommerce Tip or Donation