Headlines

Arrested:- नाबालिका से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून  – डोईवाला क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना डोईवाला पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त अतुल सिंह उनकी नाबालिग पुत्री उम्र -15 वर्ष को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये।

उक्त घटना के संबंध में उनकी पुत्री द्वारा घर वापस आने पर उन्हें जानकारी गई गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 -114/2025 धारा – 64(1)/137(2) बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम अतुल पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतू आवश्यक आदेश-निर्देश निर्गत किये गये, ज़िस पर थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई।

ये भी पढ़ें:   Bounty Accused :- छात्र की मृत्यु के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सहित 02 ईनामी अभियुक्त आये पुलिस की गिरफ्त में

गठित टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी हेतु सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तथा सुरागरसी-पतारसी करते हुए।

अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर 02/05/2025 को अभियुक्त अतुल सिंह 21 वर्ष पुत्र छब्बालाल को बाल कुंआरी चौक, लालतप्पड, डोईवाला से गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub JetBlocks For Elementor JetBlog – Blogging Package for Elementor Page Builder JetBooking - Booking functionality for Elementor JetCompareWishlist For Elementor JetElements - Widget Addon for Elementor Page Builder JetEngine - Adding & Editing Dynamic Content with Elementor JetMenu For Elementor JetPopup For Elementor JetProductGallery For Elementor Jetrans – Logistics & Transportation Elementor Template Kit