Headlines

Arrested:-धार्मिक भावनाओं को भड़काने के प्रयास में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

ऋषिकेश – ऋषिकेश क्षेत्र में शोरूम में हुई मार-पीट, तोड़ फोड़ तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास की घटना में पुलिस द्वारा पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था।

तथा घटना में नामजद आरोपी पार्षद वीरपाल व उसके साथियों कैलाश तथा सूरज जाटव की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग- अलग टीमें गठित कर लगातार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही थी।

पुलिस द्वारा की जा रही अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई  में तीनों अभियुक्तों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Arrested:-सतर्कता टीम ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

इस दौरान अभियुक्तों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुद्वारा साहिब जाकर अपनी गलती की क्षमा मांगने के संबंध में भी एक पोस्ट किया जाना भी संज्ञान में आया है।

दून पुलिस की आमजन से अपील है कि कृपया संयम बनाये रखे, पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है, सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई बात प्रसारित न करे,

जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे, पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, धार्मिक भावनाओ को भड़कानें का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Case :- लेट नाइट में खुले दो बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया ‌केस

वीरपाल पुत्र पन्ना लाल निवासी सर्वहारा नगर, काले की ढाल, ऋषिकेश, उम्र- 37 वर्ष। सूरज पुत्र धर्मवीर निवासी उपरोक्त, उम्र 22 वर्ष।कैलाश पुत्र धर्मवीर निवासी उपरोक्त, उम्र 28 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub The Trial – Law WordPress Theme The Wall – Media Gallery – jQuery Powered The Wavo – Portfolio Showcase WordPress Theme The Way – Creative OnePage & MultiPurpose WordPress The Workout – Trainer Fitness WordPress Theme The7 — Ultimate Website & Online Store Builder for WordPress & WooCommerce The7 — Website and eCommerce Builder for WordPress TheBand Music WordPress Theme TheBlog – Multi Concept Blog & Portfolio TheBuilt – Construction and Architecture WordPress theme