Headlines

Arrested :- चेन लूट का मास्टर माइंड सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, 05/07/2025।

पीड़ित अरविन्द दत्त नौटियाल पुत्र रमेश दत्त नौटियाल निवासी गोरखपुर ग्रास फार्म बडावला देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर आकर एक लिखित तहरीर दी की रात के समय जब वह अपने घर में सो रहे थे।

तो दो अज्ञात हथियार बन्द व्यक्ति वादी के घर में घुसे व वादी पर पेंचकस से हमला करते हुए उनके गले की चैन लूट कर फरार हो गये। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर मु0अ0सं0-319/2025 धारा 117(2)/333/309(6)/61(2)/3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पटेलनगर ने घटना के खुलासे तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी को एक पुलिस टीम बनाई ।

पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी,

संदिग्धों के प्राप्त हुलिये से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी पुलिस ने सक्रिय किया गया।

साथ ही जांच पड़ताल करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में गिरफ्त में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।

सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन से पुलिस टीम को घटना स्थल के पास घटना से पूर्व एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी,

जिसकी जानकारी करने पर यह कार हरिद्वार निवासी जाहिद निवासी मुकर्रमपुर हरिद्वार के नाम पंजीकृत होना प्रकाश में आया,

जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर  03-07-25 को घटना में शामिल अभियुक्त जाहिद व एक अन्य अभियुक्त संजय वशिष्ठ उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या: यू0के0-08-टीए-6586 बरामद की गयी। अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में एक अन्य अभियुक्त सोनू उर्फ सलीम के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई है,

जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

पूछताछ में घटना के मास्टर माइंड संजय वशिष्ठ उर्फ पंडित द्वारा बताया गया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है।

तथा वादी अरविंद दत्त नौटियाल से उसकी मुलाकात जमीन की खरीद फरोख्त के सिलसिले में अरविंद के एक दोस्त के माध्यम से हुई थी, उसके बाद अरविंद उसे एक पार्टी के दौरान मिला,

अरविंद अक्सर अपने गले में सोने की काफी चेनें पहना करता था तथा पार्टी में शराब के नशे में आपसी बातचीत के दौरान अभियुक्त को अरविंद के घर में काफी नगदी व सोना होने की जानकारी मिली,

जिस पर अभियुक्त द्वारा वादी अरविंद के घर में लूट की योजना बनाई तथा हरिद्वार के रहने वाले अपने साथी जाहिद को इस संबंध में बताया, जो टैक्सी चलाने का कार्य करता था।

जाहिद ने इस काम के लिए अपने दो परिचित जावेद तथा सोनू उर्फ सलीम से संपर्क किया तथा उन्हें अपनी इस योजना में शामिल कर लिया।

योजना के मुताबिक घटना के रात चारों अभियुक्त जाहिद की गाड़ी से कलियर से देहरादून आए, जहां अभियुक्त जाहिद तथा संजय वशिष्ट गाड़ी में ही रुके‌।

तथा अभियुक्त जावेद व सोनू घटना को अंजाम देने के लिए वादी अरविंद के घर में घुसे घटना को अंजाम देने के दौरान वादी के विरोध करने व हल्ला मचाने पर दोनों अभियुक्त वादी की चेन लूटकर बाहर की ओर भागे।

इस दौरान सीढी से गिरने के कारण अभियुक्त जावेद चोटिल हो गया, जिसे वादी द्वारा अन्य परिजनों की सहायता से पकड लिया गया।

अभियुक्त सोनू अपने अन्य साथियों के साथ कार से मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अभियुक्त संजय वशिष्ठ सोनू को बिजनौर छोडकर जाहिद के साथ वापस हरिद्वार आ गया।

गिरफ्तार अभियुक्त में जाहिद पुत्र मुस्तकीम निवासी मुकर्रमपुर, हरिद्वार, उम्र- 35 वर्ष और संजय वशिष्ठ उर्फ पंडित पुत्र पंडित रामा शंकर निवासी सलेमपुर, हरिद्वार, उम्र – 58 वर्ष।

बरामदगी में घटना में प्रयुक्त वाहन: यू०के०- 08-टी०ए०-6586 स्विफ्ट कार डिजायर।

ये भी पढ़ें:   Death:- पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर थानाध्यक्ष सहित तीन कर्मियों को किया लाइन हाजिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Xoxo – Personal Blog & Magazine WordPress Theme xPanel – Smart Sliding Panel and Sidebar Widget Area for WordPress Xpertiz – WordPress Theme For Advisors And Experts Xpovio – Creative Digital Agency WordPress Theme XPromoter – Top Bar Switcher Responsive WordPress Plugin Xsapp – SAAS Company Elementor Template Kit.zip XSender – Bulk Email, SMS and WhatsApp Messaging Application [SAAS] Xshapp – App Landing Elementor Template Kit Xsports – Xtreme Sports WordPress Theme Xstar – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme