Exposure :-चोरी में शामिल दो महिला सहित एक आदमी को पुलिस ने पकड़ा

देहरादून – कंचन थापा पत्नी वरदान थापा, निवासी बेल रोड सोसाइटी एरिया, नजदीक तुलसी विहार वार्ड न0 79, भारूवाला ग्रांट, थाना क्लेमनटाउन देहरादून ने थाना क्लेमनटाउन पर प्रार्थना पत्र दिया कि 07/03/25 वह अपने परिजनों के साथ वृन्दावन दर्शन के लिये गयी थी,

और जब 10 मार्च को वह वृन्दावन से वापस अपने घर लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था तथा घर के अन्दर सारा सामान बिखरा पडा था, अज्ञात चोरों ने घर के अन्दर रखी ज्वैलरी व नकदी चोरी कर ली।

घटना के सम्बन्ध में पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमनटाउन पर मु0अ0सं0 25/2025 धारा 305(1),331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

चोरी में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्लेमेंटाउन पर 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी फुटैजों का देखा गया।

साथ ही पूर्व में चोरी, लूट, नकबजनी के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों व वर्तमान में जेल से रिहा हुए।अभियुक्तों व न्यायालय में साक्ष्य हेतु देहरादून आये अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

ये भी पढ़ें:   Street Crime:-नशेड़ी युवक ने वृद्ध महिला से की चेन स्नेचिंग पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुये घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी।

पुलिस की कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने लगभग 95 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया, तो घटना के समय घटनास्थल के आस-पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों का आना-जाना दिखाई दिया,

सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों के हुलिए की फोटो/विडीयो प्राप्त करते हुए उक्त हुलिए से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में शामिल।

तीन अभियुक्तों जिसमें शाकिब पुत्र अशरफ नि0 ग्राम हसनावाला बुगावाला, थाना बुगावाला, जनपद हरिद्वार, उम्र-23 वर्ष, हाल निवासी – कैलाशपुर रोड, पटेलनगर, देहरादून।

व दो महिला नाजरिन पत्नी मुन्तजीर नि0 निवासी थापुल थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उ0प्र0 उम्र-35 वर्ष, हाल निवासी – कैलाशपुर रोड, पटेलनगर,

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

और  इशरत पत्नी अकरम नि0 निवासी बुन्टा थाना, थाना भवन, जिला मुजफ्फरनगर, उ0प्र0 उम्र-32 वर्ष, हाल निवासी – कैलाशपुर रोड, पटेलनगर, देहरादूनको पुलिस ने पिथ्थुवाला कैलाशपुर रोड थाना पटेलनगर, को गिरफ्तार किया गया,

इनकी निशानदेेही पर क्लेमेंटाउन क्षेत्र में घटित नकबजनी के 02 अलग-अलग घटनाओं से सम्बन्धित ज्वैलरी, नकदी तथा चोरी के पैसों से खरीदी गयी मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्त शाकिब पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है।

पूछताछ में अभियुक्त शाकिब ने बताया गया कि वह दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता है तथा मजदूरी के काम से अक्सर पॉश कालोनियों में आता-जाता रहता है।

पूर्व में क्लेमेंटाउन क्षेत्र में दिहाड़ी-मजदूरी के काम के दौरान उसने एक बंद घर को चिन्हित किया गया था, जहां उसने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अजांम दिया था, चोरी में मिले माल को तीनों ने आपस में बांट लिया था।

ये भी पढ़ें:   Unknown VIP :-अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज की अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2024 में भी टर्नर रोड पर सी-20 गली में बन्द घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना बताया गया,

जिससे सम्बन्धित माल को अभियुक्त के पास से बरामद किया गया तथा घटना में चोरी की गई अन्य ज्वैलरी को दोनो महिला की निशानदेही पर पुलिस द्वारा उनके घर से बरामद किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ देहरादून के अतिरिक्त सहारनपुर व अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

साथ ही घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा उनके सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *