फेसबुक पोस्ट से घायल महिला को बहन ने पहचान

रायपुर – पुलिस कंट्रोल ने सूचना दी कि थानों रोड बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर चौकी प्रभारी मालदेवता व पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। घायल महिला मौके पर बेहोशी की हालत में मिली, जिसके सर पर चोट के निशान थे। महिला को 108 एम्बुलेंस ने  दून अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला की पहचान को उसकी फ़ोटो व वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया। जनपद हरिद्वार में एक फेसबुक पोस्ट में देखकर घायल महिला की बहन काव्या ने थाना रायपुर पुलिस से संपर्क किया तथा 14 जनवरी 24 को दून अस्पताल पहुँची, जिसने महिला की पहचान अपनी बड़ी बहन तानिया पुत्री हेमराज चौहान निवासी- ज्वालापुर निकट पूजा स्वीट्स, हरिद्वार के रूप में की गई।

ये भी पढ़ें:   Best wishes :- मुख्यमंत्री ने रंगों से भरे पर्व होली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

महिला के बारे में जानकारी मिली कि महिला के पति का नाम शुभम पुत्र प्रभु दयाल निवासी सोनीपत हरियाणा है। महिला तानिया व शुभम की वर्ष 2020 में लव मैरिज हुई थी। विवाह में दोनों परिवार के कुछ ही सदस्य शामिल हुए थे। शादी के बाद तानिया अपने पति के साथ सोनीपत में ही रहती थी। महिला का अपने मायके वालों से कम ही संपर्क होता था। विवाह के बाद 4-5 बार ही अपने पति व ससुर के साथ घर आई थी। तानिया ने अपनी छोटी बहन काव्या से करीब 2 महीने पहले फोन पर बात की थी। महिला के ससुर व उसके भाइयों के मध्य भी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद रहा तथा सितंबर 2023 को महिला के ससुर प्रभु दयाल के भी घर से कही चले जाने तथा इस संबंध में सोनीपत थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस को प्राप्त हुई है। उसके बाद  महिला पति के भी घर से कही चले जाने तथा अपना नंबर स्विच ऑफ कर लेने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।महिला के DD के लिये मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी गई, किंतु बयान देने की स्थिति में न होने के कारण बयान रिकॉर्ड नही हो पाये। डॉक्टर ने महिला का सिटी स्कैन देखकर सिर के अंदर कुछ फंसा हुआ होना बताया गया, जिसका ऑपरेशन करने पर सर से बुलेट निकली है। इस संबंध में महिला की बहन की तहरीर पर थाना रायपुर पर धारा 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। महिला की के लिए सुरक्षा पुलिस बल नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *