Headlines

Thief :- पुलिस ने चोरी का किया खुलासा पति-पत्नी गिरफ्तार

देहरादून –  भगत सिंह रावत निवासी मकान नंबर 272 लाइन नंबर 3 सारथी विहार ने थाना नेहरू कालोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर से अज्ञात चोर ने रात में खिड़की तोड़कर नगदी व कुछ सफेद धातु के सिक्के चोरी कर लिये हैं।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल मु0अ0सं0-369/24 धारा-305(1) भा0न्या0स0 पंजीकृत किया गया।

थाने पर एक पुलिस टीम बनाई गई और टीम ने घटनास्थल के आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के हुलिए के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी,

जांच पड़ताल करते हुए संदिग्धों के हुलिए से स्थानीय मुखबिरों को अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने पूर्व में इस प्रकार चोरी की घटनाओं में सम्मिलित रहे।

अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी तथा इस प्रकार के अपराधों में माननीय न्यायालय में तारीखों पर आए अभियुक्तों के बारे में जानकारियां जुटाई गई तो पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई।

ये भी पढ़ें:   Red-Handed Bribery :- जागेश्वर में फॉरेस्टर नवीन को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

कि गैर प्रान्त के कुछ चोर घटना की तारीख के आस-पास देहरादून कोर्ट में पेशी पर आए हुए थे जो बंद घरों के नकबजनी को अंजाम देते हैं।

इन अभियुक्तों के संबंध जानकारी करने पर उनका सहारनपुर मुरादाबाद बिजनौर बरेली आदी जनपदों से पेशी में आना ज्ञात हुआ। जिस पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए।

इन व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी तो उनमे से एक नकबजन प्रमोद पाल पुत्र नेक लाल पाल निवासी रहतुलियां थाना अंबाला जिला बरेली उम्र 46 वर्ष के कुछ समय पूर्व हरिद्वार तथा देहरादून क्षेत्र में सक्रिय होने की जानकारी मिली।

जिसकी तलाश हेतु मुखबिर खास को मामूर किया गया मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त व अभियुक्त की पत्नी को अभियोग से संबंधित नगदी व सामान के साथ अंबाला बरेली से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Death:- पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर थानाध्यक्ष सहित तीन कर्मियों को किया लाइन हाजिर

अभियुक्त प्रमोद पाल द्वारा पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में देहरादून में बसंत विहार क्षेत्र में किराए पर रहता था तथा मजदूरी इत्यादि का कार्य करता था वर्ष 2017 तथा वर्ष 2020 में कैंट थाना क्षेत्र में अलग-अलग चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है।

जेल से छूटने के बाद अभियुक्त वापस अपने घर रहटुया जिला बरेली चला गया था तथा वहीं रह रहा था। वहां कोई काम-धंधा न मिलने के कारण पैसों की आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।

26 अक्टूबर को अभियुक्त घर से काम की तलाश में पुन: देहरादून आ गया, इस दौरान अभियुक्त द्वारा विजय पार्क बसंत विहार क्षेत्र में 26/ 27 अक्टूबर 24 की रात में एक बंद घर में ताला तोड़कर वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया तथा उसके बाद वापस अपने गावं चला गया।

22 नवंबर 24 को अभियुक्त पूर्व के मुकदमों में माननीय न्यायालय में तारीख पर वापस देहरादून आया था, किंतु पैसे खत्म हो जाने के कारण वह तारीख पर उपस्थित नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:   Addiction:- महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

अभियुक्त रेलवे स्टेशन पर उतरकर बसन्त विहार क्षेत्र में घूमते हुए बल्लूपुर से घंटाघर उसके बाद रिस्पना पुल तक गया। इस दौरान अभियुक्त द्वारा रिस्पना पुल के पास सारथी विहार में एक बन्द घर को चिन्हित किया तथा रात में उक्त घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त घटना में प्राप्त नगदी तथा अन्य सामान को लेकर वापस अपने गांव चला गया। जहाँ उसके द्वारा घटना के बारे में अपनी पत्नी को बताते हुए नगदी तथा सामान उसे दिया गया, जिसे अभियुक्त की पत्नी द्वारा छुपाया गया था।

प्रमोद पाल पुत्र नेक लाल पाल निवासी ग्राम रहदुईया थाना आवला जिला बरेली उम्र-46 वर्ष। और विमलेश पत्नी प्रमोद पाल निवासी ग्राम रहदुईया थाना आवला जिला बरेली उम्र -42 वर्ष।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WooCommerce Product Add-Ons Woocommerce Product Addons | Custom Fields For WooCommerce WooCommerce Product Badges & Labels – Add Custom Sale Tags & Stickers WooCommerce Product Builder - Custom PC Builder - Product Configurator WooCommerce Product Builder – Custom PC Builder – Product Configurator WooCommerce Product Bundles WooCommerce Product Catalog Mode & Enquiry Form WooCommerce Product Category Image Addon For Elementor WooCommerce Product Condition Plugin WooCommerce Product CSV Import Suite