Skip to content
देहरादून 26 मई 2026।
शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर-1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी चांदचक रोड,
बंजारावाला स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान के पास पानी फैले होने पर नगर निगम देहरादून के सुपरवाइजर/सफाई नायक अंकुश कुमार ने उत्तराखंड कूड़ा फेंकना,
एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम, 2016 के तहत 10,000 रुपये का चालान काटा था।
चालान निपटाने के एवज में आरोपी अंकुश कुमार ने शिकायतकर्ता से 3000 रुपये अवैध रिश्वत की मांग की।
शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता सेक्टर,
देहरादून में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम का गठन किया गया।
ट्रैप टीम द्वारा 25 मई 26 को आरोपी अंकुश कुमार को शिकायतकर्ता से 3000 रुपये की अवैध रिश्वत राशि ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।