Headlines

Achievement :-सीएम धामी ने सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धि और योजनाओं को रखा जनता के सामने

देहरादून -मुख्य सेवक सदन में धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने सरकार की उपलब्धि और योजनाओं को जनता के सामने रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्यों की सूची में होगा शामिल,

आगामी चार धाम यात्रा को सफल और निर्बाध संचालन के लिए सरकार कर रही है विशेष व्यवस्था लगातार अधिकारियों के साथ की जा रही है बैठक।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लागू किए गए कुछ महत्वपूर्ण कानून में यूसीसी, भू कानून, दंगा निरोधक कानून, नकल विरोधी कानून पर विस्तृत से लोगों को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:   Give Support:- उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह - सीएम धामी

साथ ही साथ उन्होंने उत्तराखंड में माहौल बिगाड़ने वाले के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लव जिहाद, थूक जिहाद फैलाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

वहीं अवैध मदरसों और मजारों पर भी जिस प्रकार से निरंतर कार्रवाई चल रही है उसको और भी आगे बढ़ाये जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में प्रति व्यक्ति आय बढ़ने की बात कही तो उत्तराखंड को फिल्म व वेडिंग डेस्टिनेशन के साथ-साथ पर्यटन हब बनाने की बात कही।

पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राजपुर विधायक खजान दास, लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत, पौड़ी  विधायक राजकुमार पौरी वह सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी मौजूद  रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *