Headlines

Action:-सीएम धामी ने जितेंद्र आत्महत्या मामले मे परिजनों से फोन पर वार्ता कर प्रकट की शोक संवेदनाएं

पौड़ी 23 अगस्त 2025।

जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया।

और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पुलिस को मामले की गहन और तत्परता से जांच के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में युवक जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या से पूर्व, उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ व्यक्तियों पर रुपये ठगने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु चमोली को देहरादून से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:   Review Meeting 🤝:-मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *