देहरादूनAction:-सीएम धामी ने जितेंद्र आत्महत्या मामले मे परिजनों से फोन पर वार्ता कर प्रकट की शोक संवेदनाएं Panchur Varta23 August 202501 min पौड़ी 23 अगस्त 2025। जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया। और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को मामले की गहन और तत्परता से जांच के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में युवक जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व, उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ व्यक्तियों पर रुपये ठगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु चमोली को देहरादून से गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें: Review:- मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते Post navigation Previous: Health Camp :-फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरNext: Cloud burst :- थराली में बादल फटा एक लड़की के मलबे में दबने की सूचना,एक व्यक्ति लापता। Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Review:- मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Resentment :- रात में यूपीसीएल प्रबंध निदेशक का औचक निरीक्षण, विद्युत व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी Panchur Varta28 September 2026 0
Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0