Headlines

Assurance:- डिफेंस कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग पर ROB निर्माण की दिशा में बढ़ा कदम, रेल मंत्री ने दी व्यवहार्यता जांच का आश्वासन

देहरादून 24 अगस्त 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से देहरादून की एक महत्वपूर्ण यातायात समस्या के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है।

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर स्थित,

रेलवे लेवल क्रॉसिंग (किमी-01) पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण के संबंध में व्यवहार्यता जांच कराए जाने की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में बढ़ती यातायात आवश्यकताओं और आम जनता को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा था।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि संबंधित स्थान पर आरओबी निर्माण की फीजिबिलिटी (व्यवहार्यता) जांच कराई जा रही है।

केंद्रीय रेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि व्यवहार्यता जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को भविष्य में बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

डिफेंस कॉलोनी मोटर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

रेलवे फाटक बंद होने के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आपातकालीन सेवाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में आरओबी का निर्माण क्षेत्र की एक प्रमुख आवश्यकता माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्ताव की व्यवहार्यता जांच शुरू किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,

राज्य सरकार जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आरओबी निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया शीघ्र पूरी होगी और इससे देहरादून की यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि रेलवे ओवर ब्रिज बनने से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि क्षेत्र में आवागमन भी अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा फीजिबिलिटी जांच शुरू किए जाने को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   Special Meeting :- कार्मिक हितों के त्वरित निस्तारण के लिए यूपीसीएल प्रबंध निदेशक ने अवकाश के दिन बुलाई विशेष बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *