Headlines

Homage:- मुख्यमंत्री धामी ने 1971 युद्ध के शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने 1971 के युद्ध में न केवल राष्ट्र की अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा की बल्कि अपने अद्वितीय रण कौशल द्वारा दुश्मन को चारों खाने चित्त किया।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को भी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 1971 युद्ध के वीर सैनिकों और उनके परिजनों को भी सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:   Inspection :- अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ा गया यह युद्ध स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक ऐसा स्वर्णिम अध्याय है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत है। 1971 के युद्ध में हमारी सेना ने विश्व को दिखा दिया कि भारत न केवल अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता और न्याय की रक्षा के लिए भी खड़ा हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भी सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने जहां एक ओर सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि को बढ़ाने का काम किया है वहीं शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का भी निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें:   Homage :- सीएम धामी ने सेनि ब्रिगेडियर जोशी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को मिलने वाली एकमुश्त अनुदान राशि में भी बढ़ोतरी की है। अनुदान राशि को लेकर परिवार में कोई मतभेद ना हो,

इसके लिए राज्य सरकार ने शहीदों के माता-पिता और पत्नी दोनों को समान रूप से अनुदान राशि में अधिकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वो खुद एक सैनिक पुत्र हैं,

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, दर्जाधारी  विश्वास डाबर, सचिव दीपेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी देहरादून  सविन बंसंल,

निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि), मेजर जनरल सम्मी सबरवाल(से.नि), ब्रिगेडियर के.जी बहल(से.नि) एवं पूर्व सैन्य अधिकारी और वीरांगनाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Elegant Themes Foxy WooCommerce Theme Elegant Themes StyleShop WooCommerce Theme Elegant Themes Vertex WordPress Theme Elegence – Beauty and Cosmetics WordPress Theme Elektron – Electric Company & Business Elementor Template Kit Elemailer - Elementor Email Template Builder Element Pack - Addon for Elementor Page Builder WordPress Plugin Elementor Addon for IDonatePro – Blood Donation, Request And Donor Management Elementor Addon for Real 3D FlipBook Elementor – Animated Pricing Table Widget