Headlines

Death:- कंटेनर ट्रक के नीचे घुसी कार, चार लोग की मौत, बच्चा सुरक्षित

    पंचूर वार्ता |जाको राखे साइयाँ, मार सके न कोय

देहरादून, 04 नवंबर 2026।

देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।

यहां आई-20 कार और कंटेनर ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कंटेनर ट्रक के नीचे फंस गई।

हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में अस्पताल भिजवाया,

एक कहावत है कि“जाको राखे साइयाँ, मार सके न कोय।”

अर्थ: जिसकी रक्षा स्वयं ईश्वर करते हैं, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

 इसका जीता जागता सबूत आज देखने को मिला कार हादसे में मौजूद छह वर्षीय बच्चे को पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने सकुशल बाहर निकाल लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे कोतवाली पटेलनगर पुलिस को मोहब्बेवाला चौक पर कार और कंटेनर ट्रक की भिड़ंत की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली से पुलिस बल और फायर स्टेशन की टीम आपदा उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

हादसे के बाद कार कंटेनर के नीचे बुरी तरह फंस गई थी।

पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,

जिन्हें पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान गलती हो गई जिसकी अस्पताल प्रशासन ने  पुष्टि की है।

वहीं कार में सवार छह वर्षीय बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पुलिस के मुताबिक, कार में सवार तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और सहारनपुर से देहरादून आ रहे थे।

हादसे मृतक लोगों का विवरण:

1. मिश्रेष कपूर (38 वर्ष)।

2. निशा आनंद कपूर (38 वर्ष), पत्नी।

3. किरण कपूर (63 वर्ष), मां।

4. नीरज, कार चालक।

दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें:   AI Technology:- राज्यपाल डॉ. बिसेन ने दी बाल दिवस की शुभकामनाएं, बच्चों से ए आई तकनीक अपनाने का किया आह्वान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *