Headlines

Door :- मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन पहुंचा लोकतंत्र सेनानी के द्वार

देहरादून 27 जून, 2025।

 सेवासदन में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  द्वारा दिए गए निर्देशानुसार लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व कैबनेट मंत्री स्व0  मोहन सिंह रावत (गांववासी) की धर्मपत्नी मुन्नी रावत की पेंशन से जुड़ी समस्या पर देहरादून जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी जय भारत ने वृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम लोकतंत्र सेनानी के देहरादून, बदरीपुर स्थित निवास स्थान पर पहुंची।

जिला प्रशासन की टीम ने लोकतंत्र सेनानी की धर्मपत्नी मुन्नी रावत से उनकी समस्या जानी और उनकी पेंशन संबंधी समस्या के निस्तारण हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज संकलित किए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द ही उनकी पेंशन समस्या का समाधान किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री ने आपातकाल में भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अपर्ण करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के हितों की रक्षा के साथ उनकी समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण करने हेतु शासन स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर लोकतंत्र सेनानियों के कल्याण एवं हितों के लिए जिला प्रशासन पूरी संजीदगी से त्वरित कार्रवाई कर संज्ञान ले रहा है।

ये भी पढ़ें:   Homage :- पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub MainWP Page Speed MainWP Piwik Extension MainWP Post Dripper MainWP Post Plus MainWP Pro Reports MainWP Rocket MainWP Spinner MainWP Sucuri Extension MainWP Team Control Extension MainWP Time Capsule