Headlines

Participants :- प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रुद्रपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग किया

रुद्रपुर 09 अप्रैल 2026।

रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रुद्रपुर पहुंचीं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कुमारी शैलजा का स्वागत किया गया।

इस दौरान भूरारानी में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई।

कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं से राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर सार्थक बातचीत की।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनावी रण में उतरने की अपील की और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा , सह प्रभारी मनोज यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक चकराता प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत ,

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महारा , पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष विधायक खटीमा भुवन कापड़ी ,

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा , मीना शर्मा , नारायण पाल जी सहित अन्य सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *