Headlines

Emotional remembrance:- मुख्यमंत्री धामी ने दो महान नेता गांधी एवं शास्त्री को याद किया

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रतिवर्ष आज के दिन हम दो महान नेता गांधी एवं शास्त्री को याद करते हैं, राष्ट्रपिता गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन मे एक सम्पूर्ण दर्शन समाहित है,

जिससे हमें जीवन के बहुत से मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, ताकि हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें।

ये भी पढ़ें:   Homage :- कांग्रेसजनों ने अपने नेता स्व हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी

हमें सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई और मानवता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है।

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकारी सेवकों द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का पालन पूरी मानवीयता एवं संवेदनशीलता से किया जाना ही उनके द्वारा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये भी पढ़ें:   Orange Alert :- उत्तराखंड में 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट के बीच आपदा प्रबंधन विभाग हाई अलर्ट पर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *