Headlines

Excellent :- अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना में उत्कृष्ट सफाई कर्मचारियों को मिला सम्मानित 

देहरादून 26 जून, 2025।

नगर निगम देहरादून द्वारा मई 2025 माह के लिए चयनित तीन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को आज अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों ने अपने कार्यों में अनुकरणीय दक्षता, निष्ठा एवं समर्पण का परिचय दिया, जिससे नगर निगम की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में माननीय महापौर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल तथा नगर आयुक्त महोदया श्रीमती नमामि बंसल द्वारा इन तीनों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक कर्मचारी को ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

मई माह में प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले निम्न पर्यावरण मित्र रहे:

1. श्री वीरेंद्र पुत्र श्री सुक्कन (वार्ड 17)

2. ⁠श्री मुकेश पुत्र श्री मुन्नी (वार्ड 06)

3. ⁠श्री रवि पुत्र इलम सिंह (वार्ड 37)

यह योजना स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिये जाने वाले पर्यावरण मित्रों/स्वच्छता सेनानियों को प्रतिमाह प्रति वार्ड से 03 पर्यावरण मित्रों/स्वच्छता सेनानियों को ₹ 10,000/- (दस हजार रूपये) प्रोत्साहन धनराशि देकर सम्मानित किया जाता है। नगर निगम देहरादून द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रथम बार 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिये जाने वाले पर्यावरण मित्रों/स्वच्छता सेनानियों को सम्मानित किया गया। आतिथि तक कुल 15 पर्यावरण मित्रों/स्वच्छता सेनानियों को ₹ 10,000/- (दस हजार रूपये) प्रोत्साहन धनराशि देकर सम्मानित किया गया है, जिसमें श्री सोमपाल पुत्र श्री कल्लू जैसे दिव्यांग पर्यावरण मित्र द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि निगम कर्मचारियों का परिश्रम नगर की स्वच्छता, व्यवस्था और विकास में अहम भूमिका निभाता है। नगर आयुक्त ने भी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल कर्मचारियों के मनोबल को और सुदृढ़ करेगी और अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगी।नगर निगम देहरादून भविष्य में भी ऐसे समर्पित कर्मचारियों को समय-समय पर पहचान और सम्मान प्रदान करता रहेगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजबीर चौहान एवं मुख्य सफाई निरीक्षक इत्यादि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   Self-calculation :- उतराखंड में जनगणना की शुरुआत  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह की स्व-गणना से की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Riorelax – Luxury Hotel WordPress Theme Ripara – Auto Repair & Car WooCommerce WordPress Theme Rira Video – Elementor Video Playlist Widget Rise – Business & Consulting WordPress Theme RISE – Ultimate Project Manager & CRM Riserank – Digital Marketing Agency Elementor Template Kit Ristera – Restaurant & Cafe Elementor Template Kit Ristoly – Restaurant Template Kit Ristorante – Creative Restaurant WordPress Theme Riven – WordPress Theme for App, Game, Single Product Landing Page