Headlines

Hotspot:-प्रत्येेक जीवन अमूल्य है, सड़क पर तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाना आवश्यक -डीएम

फ्लाईओवर का लेफ्टटर्न कारगी की ओर खोलने की प्रक्रिया गतिमान, चल रहें है सुरक्षा उपाय कार्य


देहरादून – जिलाधिकारी सविन बंसल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके लिए शहर में पार्किंग एवं यातायात प्रबन्धन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

डीएम एवं एसएसपी के शहर भ्रमण उपरान्त सड़क सुधार एवं यातायात प्रबन्धन तथा बाजारों जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत निंरतर सुधारात्मक कार्य गतिमान है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि  न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति को सुधार हेतु असीम शक्तियां प्रदान की गई हैं, तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सड़क सुधार कार्य किये जाएं।

प्रत्येेक जीवन अमूल्य है, सड़क पर तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाना आवश्यक है इसके लिए निरंतर सुधार किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   Pothole Free:- देहरादून में विशेष सफाई अभियान चलेगा, 15 दिन में गड्ढामुक्त होंगी नगर निगम की सड़कें - पांडे

आईएसबीटी क्षेत्र आवागमन को दो गेट होने के उपरान्त भी 01 गेट से बसों का संचालन किया जा रहा था, अब ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार व गढवाल तथा कुमाऊ के क्षेत्रों में जाने वाले वाहन का निकास व प्रवेश गेट न0 2 के कट से तथा सहारनपुर,

दिल्ली जाने वाले वाहनों का निकास गेट 01 के कट से किये जाने एवं प्रवेश गेट 2 से करने का निर्णय लिया गया।
आईएसबीटी क्षेत्र के बाहर वाहनों द्वारा यात्रियों को बैठाने तथा उतारने से भी यातायात प्रभावित हो रहा था,

जिसे अब बंद करने का निर्णय लिया गया है, वाहन में यात्रियों को बैठाने व उतारने हेतु निर्धारित स्थल पर किया जाएगा, नियमों का पालन न करने वालों के वाहन सीज करते हुए रेंजर्स ग्राउण्ड लाए जाएंगे तथा बार-बार ऐसा कृत्य करते पाए जाने पर लाईसेंस निलंबित किये जाएंगे। इसके लिए पुलिस अधीक्षक यातायात व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।

ये भी पढ़ें:   Responsibility:- प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत सिंह को पंजाब प्रभारी के रूप में मिली जिम्मेदारी

आईएसबीटी फ्लाई ओवर के नीचे जंक्शन प्वांईट पर निरंजनपुर मण्डी की तरफ आने वाले ट्रेफिक क कारगी चौक एवं टर्नर रोड की तरफ जाने के कारण तथा टर्नर रोड से जाने वाले वाहनों के कारगी एवं निरंजनपुर मण्डी से वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

अब इसमें सुधार करते हुए निरंजनपुर मण्डी से दुपहिया एवं चार पहिया हल्के वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ से फ्लाई आवेर के माध्यम से जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित डायवर्ट कर,

आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव कम करने का प्रयास किया गया है। पूर्ण सुरक्षा उपाय के उपरान्त खुलेगा फ्लाई ओवर का कारगी की ओर लेफ्टटर्न। आईएसबीटी पर 4 पार्किंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी, जल्द जनमानस को समर्पित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:   Winter Tourism:- उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में किया जाए विकसित - मुख्य सचिव 

आईएसबीटी क्षेत्र में बस अड्डे के आसपास व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों के वाहन/ई रिक्शा/छोटे हाथी/टाटा मैजिक व अन्य सवारी वाहनों के समुचित पार्किंग न होने के कारण वाहन मुख्य मार्ग पर पार्क किये जा रहे हैं,

जिस पर नगर मजिस्टेट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि वाहनों को फ्लाई ओवर के नीचे उपलब्ध स्थानों में तत्काल पार्किंग की व्यवस्था कराते हुए यातायात सुचारू संचालित के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *