Headlines

Kanya Pujan :- मंत्री रेखा आर्या ने बालिका निकेतन में किया कन्या पूजन

देहरादून 1 अक्टूबर 2025।

केदारपुरम स्थित राजकीय बालिका निकेतन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओं का कंजक पूजन किया।

उन्होंने नन्हीं कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन किया और उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कन्याओं में माँ दुर्गा का साक्षात् स्वरूप दिखाई देता है।

उनके चरण पखारते ही उन्हें मन को अपार शांति मिला।

उन्होंने कहा कि सच्ची दुर्गा पूजा यही है नारी शक्ति का सम्मान और बेटियों के प्रति स्नेह।

इस अवसर पर उन्होंने बालिका निकेतन में स्थित स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी की यूनिट का भी दौरा किया और नवजात बच्चों का हालचाल जाना।

मंत्री ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी बेटियाँ सदैव सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध हों और समाज में नारी शक्ति का प्रकाश फैले।

ये भी पढ़ें:   Additional Relief :- सीएम धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *