देहरादूनNamaaz :- सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं- सीएम धामी Panchur Varta22 May 202601 min देहरादून 22 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि, देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर लोगों को परेशानी में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी तथा राज्य में कानून का राज सर्वोपरि रहेगा। ये भी पढ़ें: Trouble with the Mandate:- कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया से नहीं, जनादेश से परेशानी: सीएम धामी Post navigation Previous: ForestFire 🔥:-ड्रोन निगरानी से वनाग्नि फैलाने वाला आरोपी गिरफ़्तारNext: Inspection :- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सीएचसी रायपुर पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Approval:- मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी Panchur Varta13 October 202613 October 2026 0
Best Wishes :- सीएम धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Meeting:- भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल ने सीएम धामी से कि मुलाक़ात Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Priority:- सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता :धामी Panchur Varta10 October 202610 October 2026 0