Headlines

Overspeeding:-कंटेनर व इनोवा टकराई छः की मौत एक घायल

देहरादून – मंगलवार सुबह  ONGC चौक के पास वाहन दुर्घटना की सूचना थाना कैंट को प्राप्त हुई सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा, तो पाया कि एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त स्थिति मै मिली।

कार कंटेनर के पिछली हिस्से में टकराई हुई थी। मौके पर इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली, जिसमें कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मौके पर मिला।

मौके पर सभी मृत 06 व्यक्तियों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल तथा इंद्रेश अस्पताल मोर्चरी भेजा गया, जबकि गंभीर स्थिति में घायल व्यक्ति को सिनर्जी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Pothole Free:- देहरादून में विशेष सफाई अभियान चलेगा, 15 दिन में गड्ढामुक्त होंगी नगर निगम की सड़कें - पांडे

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कंटेनर किशन नगर चौक की ओर से आ रहा था तथा इनोवा बल्लूपुर चौक की ओर से देहरादून की ओर आ रही थी।

किशन नगर चौक के पास कंटेनर की क्रासिंग के दौरान इनोवा वाहन चालक गाड़ी की स्पीड का अंदाजा नहीं लगा पाया तथा उन्हें लगा कि कंटेनर पूरा निकलने के बाद वे आराम से क्रॉस हो जायेंगे,

इसी जल्दबाजी में इंनोवा वाहन क्रासिंग के दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गया। प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग के कारण उक्त हादसा होना प्रतीत हो रहा है।

मृतकों में गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह, उम्र 19 वर्ष निवासी 10A साई लोक जीएमएस रोड, देहरादून,

ये भी पढ़ें:   Responsibility:- प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत सिंह को पंजाब प्रभारी के रूप में मिली जिम्मेदारी

कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा, उम्र 23 वर्ष. निवासी 359 /1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून. मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश,ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजपुर रोड,

नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड, उम्र 23 वर्ष,अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड, उम्र 24 वर्ष,कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल निवासी- 55/1 20 कावली रोड, देहरादून, उम्र 20 वर्षीय है।

घायल में सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड उम्र 25 वर्ष (घायल)

पुलिस ने अपील की है किशन नगर चौक पर हुए उक्त दर्दनाक हादसे में 6 युवाओं के मृत्यु हो गई, युवा जो हमारे देश का उज्जवल भविष्य हैं, उनका असमय इस प्रकार के हादसों में चले जाना हम सबके लिए बेहद दुःखद है,

ये भी पढ़ें:   Winter Tourism:- उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में किया जाए विकसित - मुख्य सचिव 

दुख की इस घड़ी में दून पुलिस परिवार मृतकों के परिजनों के साथ है। हादसे की वजह प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग का होना प्रतीत हो रहा है, दून पुलिस के सभी युवाओं से अपील है कि कृपया जोश में वाहन को तेज गति से ना चलाएं, आपका जीवन आपके परिजनों के साथ-साथ देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *