Headlines

Participation :- मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून 15 जून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एम.के.पी कॉलेज, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, बुजुर्गों महिलाओं को भी योग के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी पार्क से एम.के.पी कॉलेज तक पैदल मार्च भी किया।

मुख्यमंत्री ने सभी से आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा हमें मिलकर प्राचीन योग सभ्यता को जन जन तक पहुंचाना है।

ऋषि मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, आत्मा और मन को एकीकृत करने की अद्भुत विद्या विकसित की है। योग संपूर्ण विश्व के लिए एक संजीवनी का कार्य करता है।

योग से जीवन स्वस्थ और अनुशासित बनता है। आज दुनिया योग के प्रति आकर्षित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा योग को दैनिक जीवन में अपनाकर शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ ही समाज में भी सकारात्मकता लाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे पूरे विश्व ने अपनाया था।

उन्होंने कहा उत्तराखंड योग, आयुष और अध्यात्म की भूमि है। राज्य सरकार, उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब बनाने पर कार्य कर रही है ।

राज्य सरकार ने हाल ही में नई योग नीति को मंजूरी दी है। जिसके अंतर्गत राज्य में योग और ध्यान केंद्र विकसित करने पर अधिकतम 20 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से संचालित हो रहे योग केंद्रों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख तक का भी अनुदान दिया जा रहा है।

राज्य में योग और वेलनेस की अपार संभवानाएं हैं, जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से अनुशासित और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, भरत चौधरी,उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद हेमराज बिष्ट, सचिव आयुष दीपेंद्र चौधरी,

अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे, प्रदीप जैन, जितेंद्र नेगी सहित आयुर्वेद विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ आर पी सिंह, डॉ सरोज पुनेरा, डीएयूओ डॉ जी सी एस जंगपांगी, अपर डीएयूओ डॉ सविता कोठियाल,

मीडिया प्रभारी डॉ डी सी पसबोला, डॉ दीपांकर बिष्ट, डॉ अजयवीर सिंह, डॉ हर्ष धामी, डॉ एच एम त्रिपाठी, डॉ विनीता नौटियाल, डॉ दीपा चुघ, डॉ मीरा रावत, डॉ अर्चना कोहली, डॉ अंकिता शाह, डॉ सुगम तिवारी,

डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ भारती राजपूत, डॉ कुमकुम गैरोला, डॉ रेखा त्रिपाठी, डॉ पंकज बच्चस, डॉ अजय चमोला, डॉ ज्योत्सना पेटवाल, डॉ आलोक कुमार, डॉ अमित यादव, डॉ वीरेन्द्र नाथ, डॉ शिवानी कबडाल,

डी सी बुडलाकोटी, अखिलेश उनियाल, अरविन्द सिंह, प्रदीप, पार्वती आदि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नर्वदा गुसाईं, डॉ सुजाता शेटकार, डॉ अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   Jan Aakrosh:- सीएम धामी महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक जन आक्रोश पदयात्रा में भी शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Toyup – Kids Toys Store WooCommerce WordPress Theme Tozen – Personal WordPress Blog Theme tPlayer – Audio Player for WordPress TrackAlyzer – Analytics & Custom Tracking Code for WooCommerce TrackTruck – Freight Brokerage and Logistics Company WordPress theme Tractor – Industrial & Manufacturing WordPress Theme Tracyle - Waste Management & Recycling Service Elementor Template Kit Trail – Bike Shop & Bicycle Repair Elementor Template Kit Transcargo - Transportation WordPress Theme for Logistics Transfers – Transport and Car Hire HTML Template