Headlines

Verification:-450 से अधिक घरों मे रह रहे बाहरी व्यक्तियो के किये पुलिस ने सत्यापन

अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा क्षेत्र मे रह रहे बाहरी व्यक्तियो के किये सत्यापन ।


देहरादून – देहरादून एसएसपी ने सभी अधिनस्थों को अपने अपने थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/संदिग्धों के सत्यापन किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

थाना रानीपोखरी तथा सेलाकुई पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत शान्तिनगर, भट्टनगरी, लिस्ट्राबाद, घमँडपुर, रैनापुर, दोनाली आदी क्षेत्रों में तथा थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत जमनपुर, प्रगति विहार, भाऊवाला, पीठ वाली गली आदि क्षेत्रों में बाहर से आये व्यक्तियों/संदिग्धों/किरायेदारों/मजदूरों के सत्यापन का वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें:   Inspection :- अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

अभियान के दौरान दोनों थाना क्षेत्रों में 450 से अधिक घरों मे रह रहे व्यक्तियो के सत्यापन किये गये। इस दौरान किरायेदारों/अपने अधीनस्थ काम कर मजदूरों/बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन नहीं कराने वाले 76 मकान मालिक/ठेकेदारों का 83 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत चालान करते हुए।

कुल 7,60,000/- रु0 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही हिदायत दी गई कि सभी लोग तत्काल अपने किरायेदारों का सत्यापन करवा लें तथा बिना सत्यापन कराये किसी भी व्यक्ति को अपने घर अथवा प्रतिष्ठान में किराये/काम पर न रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Kitzen Modern Kitchen Elementor Template Kit Kitzu – Personal Portfolio Template KiviCare Pro - Clinic & Patient Management System EHR (Add-on) KiviCare(TM) – Google Meet Telemed And WooCommerce Payment Gateway (Add-on) Klay – Pottery and Ceramics Studio Elementor Template Kit Klein – Cleaning Services Elementor Template Kit KLEO – Community Focused & Multi-Purpose BuddyPress WordPress Theme KLEO – Pro Community Focused – Multi-Purpose BuddyPress Theme Klinskin – Skincare & Dermatology Clinic Elementor Template Kit Klinta – Cleaning Services Elementor Template Kit