Headlines

Review :- डीएम ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया

देहरादून  – राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च को देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में,

जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारी को परखा तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक लोकगीत सिंह।

यूपी जिला अधिकारी हरिगिरी व विनोद कुमार जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Floral Tribute :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में स्व राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *