Sari Pride Marathon:-महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

देहरादून 09 मार्च 2026।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन,

जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय देहरादून द्वारा महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में किया गया।

पारम्परिक भारतीय परिधान साड़ी में आयोजित इस विशेष मैराथन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए उत्साह और ऊर्जा का परिचय दिया।

 मैराथन का शुभारम्भ नारी निकेतन चौराहा, दून विश्वविद्यालय रोड से किया गया,

जो आगे दून विश्वविद्यालय मार्ग पर 02 किलोमीटर तथा 03 किलोमीटर की दूरी पर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने पारम्परिक परिधान में दौड़ लगाकर समाज में महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और सक्रियता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गीता खन्ना, अध्यक्ष, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रहीं।

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी संस्कृति और परम्पराओं को संजोते हुए हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं।

 मैराथन में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, राजकीय नारी निकेतन तथा राजकीय बाल देखरेख संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी,

एवं कार्मिकों के साथ-साथ निदेशालय महिला कल्याण के अधिकारियों/कार्मिकों तथा आम जनमानस की महिलाओं ने भी स्वेच्छा से प्रतिभाग किया।

कुल 70 से अधिक महिलाओं ने इस मैराथन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

 प्रतियोगिता के अंतर्गत 02 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान नविता, द्वितीय स्थान रेखा चौहान तथा तृतीय स्थान मीनू तड़ियाल ने प्राप्त किया।

वहीं 03 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान गीता बहुगुणा, द्वितीय स्थान रियांका तथा तृतीय स्थान ऋतु ने प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभाग करने वाली महिला मानेश्वरी को भी उनके उत्साह,

एवं प्रेरणादायी सहभागिता के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि महिलाएं अपनी परम्पराओं और संस्कृति को संजोते हुए,

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही व्यस्त जीवनशैली के बीच महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की आवश्यकता है,

ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर परिवार, समाज और कार्यस्थल की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।

 कार्यक्रम का आयोजन मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून मीना बिष्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में निदेशालय महिला कल्याण से उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी राजीव नयन, विधि अधिकारी समीक्षा शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक प्रीति उपाध्याय,

राजकीय नारी निकेतन की अधीक्षिका सोनल राणा, मधु, पूजा सहित अन्य अधिकारी/कार्मिक एवं बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें:   Justice :- पत्नी से प्रताड़ित पुरुषों ने आयोग से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मदद की गुहार लगाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub UpCreators – Multipurpose, Creative Elementor Template Kit Upcycle - Waste Management & Recycling Elementor Template Kit UpdraftPlus Premium – WordPress Backup Upgreat – Business Service Corporate Elementor Template Upland – Responsive App Landing Theme Uplift – Charity Template Kit Uploader – Advanced Media Sharing Theme Upshift – Startup & SaaS WordPress Theme Upside – Multi purpose WordPress theme UpSkill – Education Online Courses LMS WordPress Theme