Headlines

Uttarakhand Tour :- तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

देहरादून 28 मई 2026।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं।

उनका विमान शाम 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।

प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए मुखमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश अधक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद और विधायकों के साथ संगठन के महत्वपूर्ण नेता शामिल रहेंगे स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर।

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 25 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया जाएगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां शाम 6:15 बजे से भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और प्रदेश की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा नितिन नवीन कैबिनेट मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार के कार्यों,

संगठन और सरकार के बीच समन्वय समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   🐄🐮Declared as National Animal:- मुस्लिम सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्ले कार्ड लेकर गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग उठाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *