स्वास्थ्यDecay :-टीबी मरीजों के सहयोग को 4276 लोग बने नि-क्षय मित्र Panchur Varta29 September 202529 September 202501 mins देहरादून 29 सितम्बर 2025। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में आयोजित किये जा रहे। स्वास्थ्य शिविरों में लोग टीबी मरीजों को गोद लेने के लिये आगे आ रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने भी निक्षय मित्र बनने में दिलचस्पी दिखाई है। इस अभियान के तहत अब तक 4276 लोगों व संस्थाओं ने मिलकर नि-क्षय के लिये अपना पंजीकरण कराया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेशभर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में जहां, बड़ी संख्या में लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करा रहे हैं, वहीं टीबी मरीजों के सहयोग के लिये भी लोग आगे आ रहे हैं। इसके अलावा कई संस्थाओं ने भी नि:क्षय मित्र की भूमिका निभाने में दिलचस्पी दिखाई है। अभियान के अंतर्गत अभी तक 4276 लोगों व संस्थाओं ने नि:क्षय मित्र के लिये अपना पंजीकरण कराया है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 474 लोगों ने नि:क्षय मित्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इसी प्रकार बागेश्वर 137, चमोली 49, चंपावत 308, देहरादून 738, हरिद्वार 548, नैनीताल 312, पौड़ी 423, पिथौरागढ़ 235, रुद्रप्रयाग 130, टिहरी 262, उधमसिंह नगर 610 और उत्तरकाशी में 50 लोगों ने निक्षय मित्र बनने के लिये अपना पंजीकरण कराया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में टीबी उन्मूलन में नि:क्षय मित्र अहम भूमिका निभा रहे हैं। निक्षय मित्र टीबी रोगियों को इलाज के दौरान हर माह पोषक आहार मुहैया कराने के साथ ही भावनात्मक सहयोग भी प्रदान करेंगे। निक्षय मित्रों के संपर्क में रहने से मरीजों को यह ताकत भी मिलेगी कि वह इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिये प्रदेश में हर स्तर पर संगठित रूप से कार्य किया जा रहा है। इस जनआंदोलन में बड़ी संख्या में लोग आगे आकर टीबी मरीजों को गोद ले रहे हैं। अभियान के तहत अब तक 4276 लोगों ने ‘निक्षय मित्र’ बनने के लिये पंजीकरण कराया है। यह जनभागीदारी टीबी मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को और मजबूत बना रही है। ये भी पढ़ें: Compensation:- हरीश रावत ने एम्स में घायलों से मुलाक़ात , गोदियाल ने उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग Post navigation Previous: Touched:-नरेंद्र सिंह नेगी ने प्रत्येक उत्तराखंडवासी के हृदय को छुआ-सीएम धामीNext: Operation:- भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन व्हाइट बॉल Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Compensation:- हरीश रावत ने एम्स में घायलों से मुलाक़ात , गोदियाल ने उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग Panchur Varta17 November 202617 November 2026 0
Deworming Medicine:- रुद्रप्रयाग में स्कूल , कॉलेज तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवा Panchur Varta12 November 2026 0
Write The Expiry Date:- त्योहारों के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य Panchur Varta27 October 202627 October 2026 0
Assurance :- अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन Panchur Varta27 October 202627 October 2026 0