स्वास्थ्यDrug Trade:- कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहे नशे का कारोबार, एसटीएफ ने जनरल स्टोर संचालक को दबोचा Panchur Varta1 July 202601 mins हरिद्वार 01जूलाई 2026। उत्तराखंड एसटीएफ और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए। कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान अहतशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर के संचालक अहतशाम उल हक को प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपी के कब्जे से करीब 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप तथा भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई लंबे समय से की जा रही थी। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हैं। एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का संबंध पहले पकड़े गए 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी के मामले से भी जुड़ा पाया गया है। इस कड़ी में आरोपी से पूछताछ जारी है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित दवाओं को बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। एसटीएफ ने कलियर क्षेत्र के कई अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी दबिश दी है। अधिकारियों का कहना है कि, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्रमुख बिंदु – एसटीएफ और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई। – कॉस्मेटिक की दुकान से प्रतिबंधित कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद। – जनरल स्टोर संचालक अहतशाम उल हक गिरफ्तार। – 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले से भी जुड़े मिले तार। – पूरे ड्रग नेटवर्क की जांच जारी, कई संदिग्ध रडार पर। ये भी पढ़ें: Compensation:- हरीश रावत ने एम्स में घायलों से मुलाक़ात , गोदियाल ने उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग Post navigation Previous: Plan :- उत्तराखंड में शुरू हुई विकसित भारत – जी राम जी योजनाNext: Horoscope:- देखिए कैसा रहेगा आज आपका राशिफल Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Compensation:- हरीश रावत ने एम्स में घायलों से मुलाक़ात , गोदियाल ने उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग Panchur Varta17 November 202617 November 2026 0
Deworming Medicine:- रुद्रप्रयाग में स्कूल , कॉलेज तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवा Panchur Varta12 November 2026 0
Write The Expiry Date:- त्योहारों के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य Panchur Varta27 October 202627 October 2026 0
Assurance :- अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन Panchur Varta27 October 202627 October 2026 0