स्वास्थ्यInauguration:-स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण Panchur Varta13 April 202601 mins देहरादून 13 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल देहरादून में छह नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज, आसान रजिस्ट्रेशन और स्पेशलाइज्ड सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकने की जरूरत कम पड़ेगी और अस्पताल में सुविधाएं और सुगम हो जाएंगी। – ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट — बच्चों के बेहतर रिहैबिलिटेशन और फिजिकल रिकवरी के लिए। – हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर — अब मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर टोकन के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा, समय की बचत होगी। – स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक एथलीट्स के लिए स्पेशलाइज्ड ओपीडी, खेल से संबंधित चोटों का त्वरित इलाज। – पैथोलॉजी विभाग में Sysmex मशीन ब्लड टेस्ट्स के लिए एडवांस्ड, एक्यूरेट और तेज लैब सुविधा। – हेल्थ पैकेज चेकअप्स आम लोगों के लिए किफायती और स्पेशलाइज्ड स्वास्थ्य जांच पैकेज। – एनस्थीसिया वर्क स्टेशन ऑपरेशन थिएटर और सर्जिकल विभागों को मजबूत करने के लिए नया वर्कस्टेशन। इस मौके पर दून मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अजय आर्य, प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन, एक्जीक्यूटिव मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. के.सी. पंत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह कदम उत्तराखंड सरकार की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। देहरादून के रहने वाले मरीजों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है। ये भी पढ़ें: Compensation:- हरीश रावत ने एम्स में घायलों से मुलाक़ात , गोदियाल ने उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग Post navigation Previous: Strong:- डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – सीएम धामीNext: Letter :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी ने राज्य के सभी सांसदों और राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Compensation:- हरीश रावत ने एम्स में घायलों से मुलाक़ात , गोदियाल ने उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग Panchur Varta17 November 202617 November 2026 0
Deworming Medicine:- रुद्रप्रयाग में स्कूल , कॉलेज तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवा Panchur Varta12 November 2026 0
Write The Expiry Date:- त्योहारों के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य Panchur Varta27 October 202627 October 2026 0
Assurance :- अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन Panchur Varta27 October 202627 October 2026 0