Headlines

Hill Heritage:- बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, पहाड़ी वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का होगा संगम

देहरादून 19 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के दूरस्थ जनपदों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कुमाऊं मंडल के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले बागेश्वर जिले को जल्द ही एक अत्याधुनिक राज्य अतिथि गृह की सौगात मिलने जा रही…

Read Full News

Grief :- सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूड़ी निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

देहरादून 19 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी…

Read Full News

B C Khanduri:- उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में शामिल रहे बी सी खंडूड़ी का हुआ निधन

देहरादून 19 मई 2026। गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में शामिल रहे मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी अब नहीं रहे। सेना की बैठक वर्दी से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का उनका सफर उत्तराखंड ही नहीं, देश की राजनीति में एक…

Read Full News

Ready :- सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तक पर्याप्त शटल संचालन, पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद

 रुद्रप्रयाग  19 मई 2026। श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 में सोमवार को भी श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा समन्वित रूप से व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रा सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो…

Read Full News

Temperature🌡️ :- उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना- मौसम विज्ञान केंद्र

देहरादून 19 मई 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा देहरादून जनपदों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे…

Read Full News

Courtesy Call :- ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री भरत सिंह चौधरी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून 19 मई 2026।  ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री भरत सिंह चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को…

Read Full News

Solution :- न्याय, राहत और समाधान का संगम बना जन दर्शन, हर समस्या का एक मंच पर मिल रहा समाधान

देहरादून 18 मई 2026। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जन मिलन/जन दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। जनता मिलन में भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, भूमि मुआवजा, विद्युत, पेयजल, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता समेत विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक शिकायतें एवं…

Read Full News

Wish :- पर्यटन मंत्री महाराज ने पूजा-अर्चना के साथ देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि की कामना कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रूद्रप्रयाग 18 मई 2026।  पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन, पूजा एवं अर्चना कर देश-प्रदेश की समृद्धि और विश्व को वैश्विक संकट से मुक्त की कामना की और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को श्री केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम पहुंच कर मंदिरों में दर्शन के दौरान देश…

Read Full News

Memorandum :- एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला की समस्याओं को लेकर  डॉ. रावत ने एमडीडीए उपाध्यक्ष को दिया ज्ञापन

देहरादून 18 मई 2026। एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड डालनवाला क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत के नेतृत्व में, एक प्रतिनिधिमंडल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि एमडीडीए…

Read Full News

Rioters:-श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले 03 और उपद्रवियों को दून पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

देहरादून 18 मई 2026।  डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा 16 मई को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसमें श्रमिकों की आड़ में कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा फैक्ट्री परिसर व पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके संबंध में थाना सेलाकुई पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, उक्त घटना में…

Read Full News