Headlines

Wished:-मुख्य सचिव ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की

पंचूर वार्ता|सूर्य उपासना

देहरादून, 16 नवम्बर 2026।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने छठ महापर्व के अवसर पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख,

शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि की कामना की।

उन्होंने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा लोक आस्था,

श्रद्धा, तपस्या एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

सूर्य उपासना का यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, संयम और सामाजिक एकता की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे और उत्तराखण्ड निरंतर विकास एवं उन्नति के नए आयाम स्थापित करे।

ये भी पढ़ें:   Igas Festival:-मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *